देश में कोरोना वायरस टीकाकरण केंद्र का पता लगाने में मदद के लिए ‘मैप माय इंडिया’ ने सोमवार को अपने मोबाइल ऐप में नक्शा और आसपास के केंद्रों की तलाश का फीचर जोड़ा है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार ने भी कोविड-19 टीकाकरण पंजीकरण पोर्टल पर इस फीचर को शामिल किया है।
‘मैप माय इंडिया’ के सीईओ और कार्यकारी निदेशक रोहन वर्मा ने बताया, ‘‘भारत में महामारी की शुरुआत के बाद से ‘मैप माय इंडिया’ ने कोरोना वायरस की जांच से संबंधित स्थान, उपचार स्थल और पृथक-वास केंद्रों के साथ निषिद्ध क्षेत्रों की अद्यतन जानकारी मुहैया करायी है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘टीकाकरण कार्यक्रम को सुगम बनाने के लिए ‘मैप माय इंडिया’ ने देश के सभी टीकाकरण केंद्रों को ऐप पर नक्शे में दर्शाया है।’’


Download Android App
Download iOS App



