टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज में यह जोड़ी अलग-अगल तरह के पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं नताशा की इस पोस्ट पर अब तक एक लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं,जबकि तस्वीर पर लोगों ने जमकर कॉमेंट की बौछार लगाई हुई है।

अभिनेत्री नताशा और हार्दिक दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। इतना ही नहीं दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी नई-नई तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में इस कपल ने कुछ नई फोटोज शेयर की है इन फोटोज में हार्दिक और नताशा मस्ती कर रहे हैं और अलग-अलग तरह के पोज दे रहे हैं। हार्दिक ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया- कैजुअल सनडे। मालूम हो इस कपल ने अचानक सगाई और फिर शादी करके सभी को शॉक्ड कर दिया था।
फिलहाल हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। हालांकि उन्हेेें अभी तक खेले गए तीनों टेस्ट मैच में एक बार भी खेलने का मौका नहीं मिल पाया है। बताते चले टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट में 10 विकेट से जीत हासिल करते हुए सीरीज में 2-1 से आगे चल रही हैं। वहीं सीरीज का चौथा और फाइनल मुकाबला 4 मार्च से खेला जाना है।

याद दिला दें हार्दिक पांड्या इसा साल 30 मई को पिता बने थे। वो अपने बेटे के साथ ज्याद समय नहीं बिता पाए थे। दरअसल उस वक्त वो यूएई में आईपीएल खेल रहे थे। वैसे हार्दिक ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी में खेल रहे गेंदबाज ने टीम को पांचवां खिताब जितवाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।


Download Android App
Download iOS App



