मुंबई में पहलगाम जैसा हमला! धर्म पूछा, कलमा पढ़ो, जिहादी ने 2 गार्ड पर चाकू से किया हमला, नोट में मिला में ISIS, गाजा-जिहाद…

Summary :

Mira Road Security Guards Attack: मुंबई के पास मीरा रोड पर पहलगाम हमले जैसी हमले की खबर सामने आई जहां धर्म पूछ कर दो गार्ड पर एक जिहादी ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया है। बता दें कि आरोपी ने नया नगर में पहले दो गार्ड से उनका धर्म पूछा और कलमा पढ़ने के लिए भी कहा। इस बात पर गार्ड ने मना कर दिया और आरोपी जैब जुबैर अंसारी ने चाकू से हमला कर दिया है। साथ ही आरोपी के पास से नोट भी बरामद हुआ जिसमें ISIS, गाजा जिहाद जैस शब्द लिखे मिले है। इस मामले की…

Mira Road Security Guards Attack: मुंबई के पास मीरा रोड पर पहलगाम हमले जैसी हमले की खबर सामने आई जहां धर्म पूछ कर दो गार्ड पर एक जिहादी ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया है। बता दें कि आरोपी ने नया नगर में पहले दो गार्ड से उनका धर्म पूछा और कलमा पढ़ने के लिए भी कहा। इस बात पर गार्ड ने मना कर दिया और आरोपी जैब जुबैर अंसारी ने चाकू से हमला कर दिया है। साथ ही आरोपी के पास से नोट भी बरामद हुआ जिसमें ISIS, गाजा जिहाद जैस शब्द लिखे मिले है। इस मामले की अब ATS को जांच सौंप दी है।

Mira Road Security Guards Attack: दो सिक्यॉरिटी गार्ड पर हमला

Mira Road Security Guards Attack
Mira Road Security Guards Attack (Source: Social Media)

31 साल के आरोपी जुबैर अंसारी ने निर्माणाधीन इमारत में तैनात दो सिक्यॉरिटी गार्ड पर हमला कर दिया था। दोनों गार्ड पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें घायल वॉचमैन सुब्रतो सेन की हालात खतरे से बाहर है लेकिन राजकुमार मिश्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी ने हमला करने से पहले उनके धर्म के बारे में पूछा था और फिर पूछा की क्या वह कलमा पढ़ सकते है। इन सवालों के जवाबों का गार्ड ने मना कर दिया है और फिर हमला कर दिया।

मुंबई ATS सभी पहलुओं से जांच कर रही

माना जा रहा है कि आरोपी के तार पहलगाम हमले से जुड़े हो सकते है साथ ही आरोपी को गिरफ्तर कर लिया गया है और नोट भी बरामद किया गया है जिसमें LONE WOLVES WILL POUNCE ON YOU, People, family, wives, parents will leave you, May Allah guide them, गाजा जिहाद जैसे बातें लिखी हुई थी। आरोपी के मकसद और इस नोट की जांच लिए मुंबई ATS सभी पहलुओं से जांच कर रही है और संदेह होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Lone Wolf Attack: अफवाह फैलानें वालों के खिलाफ सख्त सख्त कानूनी कार्रवाई

Lone Wolf Attack
Lone Wolf Attack (Source: Social Media)

CCTV खंगालने के बाद आरोपी को एक किराए के घर से गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वह इस मामले में धैर्य बनाए रखे और सोशल मिडिया में किसी भी प्रकार की अफवाह नहीं फैलाए और अफवाह फैलानें वालों के खिलाफ सख्त सख्त कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।

ALSO READ: पंजाब के पटियाला में आधी रात भीषण ब्लास्ट, रेलवे ट्रैक को बनाया निशाना, चिथड़े उड़े हुए मिला 1 शव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।