लोकसभा चुनाव 2019 में मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गृह राज्य गुजरात जाएंगे। जीत के बाद पीएम मोदी पहली बार गुजरात जा रहे है। इस दौरान वह अपनी मां हीराबेन से भी मिलने व आशीर्वाद लेंगे जाएंगे। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी है।
शनिवार रात ट्वीट कर उन्होंने कहा, कल शाम मैं अपनी माँ का आशीर्वाद लेने गुजरात जाऊंगा। सोमवार को मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं इस महान भूमि के लोगों को धन्यवाद देने के लिए काशी में रहूंगा। जानकारी के मुताबिक मोदी शाम पांच बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और पार्टी के नेता, समर्थक और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रमुख उनकी अगवानी करेंगे।

मोदी हवाईअड्डा के पास स्टैचू ऑफ यूनिटी जाएंगे, जहां वह सरदार पटेल की मूर्ति पर माला चढ़ाएंगे। मोदी अगली सुबह दिल्ली के लिए रवाना जो जाएंगे। वहीँ प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को संसद दल के नेता तौर पर चुन लिए गए और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें 17वीं लोकसभा की सरकार गठन का न्यौता भी दे चुके हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी या उनकी पार्टी भाजपा शपथ ग्रहण की तारीख का ऐलान कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



