MP News: उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी के पास पाकिस्तान से आया फोन, क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया केस

Summary :

MP News: मध्‍य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी के पास पाकिस्तान और दुबई से फोन आने से हड़कंप। क्‍योंक‍ि फोन करने वालों ने उमा भारती की लोकेशन के बारे में जानकारी मांगी। उमा भारती के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया क‍ि बार-बार फोन कर उनकी लोकेशन पूछी जा रही है। ये फोन लगातार पाक‍िस्‍तान और दुबई से आ रहे हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए क्राइम ब्रांच जांच में जुट गई है। पाकिस्तान और दुबई से कॉल उमा भारती के कार्यालय प्रभारी की ओर से जारी किए गए…

MP News: मध्‍य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी के पास पाकिस्तान और दुबई से फोन आने से हड़कंप। क्‍योंक‍ि फोन करने वालों ने उमा भारती की लोकेशन के बारे में जानकारी मांगी। उमा भारती के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया क‍ि बार-बार फोन कर उनकी लोकेशन पूछी जा रही है। ये फोन लगातार पाक‍िस्‍तान और दुबई से आ रहे हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए क्राइम ब्रांच जांच में जुट गई है।

पाकिस्तान और दुबई से कॉल

उमा भारती के कार्यालय प्रभारी की ओर से जारी किए गए बयान में आगे कहा गया है कि दोनों ही फोन नंबरों की ट्रू कॉलर से सर्च की गई तो एक नंबर पाकिस्तान के एम. हुसैन और दूसरा नंबर दुबई के अब्बास के नाम का निकला। दोनों फोन नंबर के बाहरी होने की पुष्टि के बाद उमा भारती की सुरक्षा में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा इसकी पूरी जानकारी पुलिस महानिदेशक और एडीजी इंटेलीजेंस को भेज दी गई है। कार्यालय प्रभारी द्वारा जारी किए गए बयान को उमा भारती ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

 

 

Rahul Kumar Rawat