प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नानाजी देशमुख की जन्म शताब्दी पर हो रहे कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में PM मोदी ने कहा कि गांव के लोग भी शहर जैसी सुविधाएं चाहते हैं और इसके लिए सरकार के पास संसाधनों को कोई कमी नहीं है तथा वह इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनभागीदारी से पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि शहर को गांवों के लिए मार्केट बनना चाहिए. पीएम ने कहा कि दीपावली के दिये गांव के कुम्हार से खरीदें।
PM मोदी ने यहां भारतीय कृषि अनुंसधान परिषद, पूसा में ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित नानाजी देशमुख जन्मशताब्दी समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांव के लोग भी शहर जैसी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और अन्य जरूरी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है और वह गांव में ही इन सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराने का जनभागीदारी से प्रयास कर रही है जिससे लोगों का शहरों की पलायन रुक सकेगा।
उन्होंने कहा कि डॉक्टर, शिक्षक और अधिकारी गांवों में नहीं रहना चाहते हैं लेकिन अब सरकार वहां चौबीस घंटे बिजली, नलों से पानी की आपूर्ति, शहरों जैसी प्रयोगशालाओं से युक्त विद्यालय और बाजार की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है और गांव के लोगों को भी इसका पूरा लाभ लेने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने संवाद नाम के एक ऐप को भी जारी किया।
उन्होंने कहा कि सुशासन के माध्यम से निर्धारित समय के भीतर विकास योजनाओं को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है और इसी के मद्देनजर खुले में शौच की समस्या से मुक्ति के लिए शौचालय निर्माण का अभियान चलाया जा रहा है तथा अब तक ढाई लाख गांव खुले में शौच की समस्या से मुक्त हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



