बेंगलुरू : सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में आरोपी के टी नवीन कुमार नार्को जांच के लिए सहमत हो गया है। नवीन कुमार के वकील ए वेदमूर्ति ने आज पीटीआई से कहा , ‘‘ मेरा मुवक्किल नार्को जांच के लिए सहमत हो गया है ताकि गौरी लंकेश हत्या मामले में अपनी बेगुनाही साबित कर सके।
हमने दीवानी अदालत में इसके लिए आवेदन किया है। ’’ नगर की दीवानी एवं सत्र अदालत ने कल कुमार से सवाल किया था कि क्या वह नार्को जांच के लिए तैयार है। उससे पहले कुमार के वकील ने आरोप लगाया था कि हत्या की जांच कर रहे विशेष जांच दल ने कोई जांच नहीं करायी थी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



