एनइएचयू भर्ती 2026: गेस्ट फैकल्टी के 107 पदों पर भर्ती जारी, 31 अगस्त तक मौका

Summary :

शिलांग, 24 अगस्त (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े जो लोग देश के किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (एनइएचयू) ने अपने शिलांग और तुरा (मेघालय) दोनों परिसरों में अलग-अलग विभागों में गेस्ट फैकल्टी के कुल 107 पदों को भरने के लिए देश के नागरिकों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं। एनइएचयू की ओर से जिन विभागों में गेस्ट फैकल्टी के 107 पदों पर भर्ती निकाली गई है, उनमें अर्थशास्त्र, प्रबंधन और सूचना विज्ञान स्कूल में टूरिज्म और होटल मैनेजमेंट (शिलांग)…

शिलांग, 24 अगस्त (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े जो लोग देश के किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (एनइएचयू) ने अपने शिलांग और तुरा (मेघालय) दोनों परिसरों में अलग-अलग विभागों में गेस्ट फैकल्टी के कुल 107 पदों को भरने के लिए देश के नागरिकों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

एनइएचयू की ओर से जिन विभागों में गेस्ट फैकल्टी के 107 पदों पर भर्ती निकाली गई है, उनमें अर्थशास्त्र, प्रबंधन और सूचना विज्ञान स्कूल में टूरिज्म और होटल मैनेजमेंट (शिलांग) के 2, एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट और फ़ूड टेक्नोलॉजी (एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट/मैनेजमेंट, फ़ूड इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी/फ़ूड टेक्नोलॉजी/पोस्ट-हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी) (तुरा) के 3, जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन (मीडिया का इतिहास, मीडिया प्रोडक्शन और विकास के लिए कम्युनिकेशन) (शिलांग) के 2, कॉमर्स (अकाउंटिंग और फाइनेंस, मार्केटिंग/मैनेजमेंट/एचआर/ऑर्गनाइजेशन बिहेवियर/एंटरप्रेन्योरशिप) (शिलांग) के 3, लाइब्रेरी और इन्फॉर्मेशन साइंस (नॉलेज ऑर्गनाइजेशन, एलआईएस का आधार, इन्फॉर्मेशन रिट्रीवल, लाइब्रेरी और इन्फॉर्मेशन सेंटर्स का मैनेजमेंट, लाइब्रेरी सॉफ़्टवेयर (प्रैक्टिकल), आईसीटी, नॉलेज मैनेजमेंट) (शिलांग) के 3, मैनेजमेंट (बिजनेस एनालिटिक्स, बैंकिंग और इंश्योरेंस, एग्रीबिजनेस, मैनेजमेंट में कंप्यूटर एप्लीकेशन) (तुरा) के 2 और इकोनॉमिक्स (फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स; स्टैटिस्टिकल एनालिसिस की तकनीक) (शिलांग) के 2 पद शामिल हैं।

शिक्षा विद्यालय में एडल्ट और कंटिन्यूइंग एजुकेशन (एडल्ट और कंटिन्यूइंग एजुकेशन/लाइफलॉन्ग लर्निंग) (शिलांग) के 2, एजुकेशन (ओपन)- तुरा का 1 और एजुकेशन (ओपन)- शिलांग के 2 पद शामिल हैं।

मानव और पर्यावरण विज्ञान स्कूल में बागवानी (सब्जी विज्ञान, फूलों की खेती और लैंडस्केपिंग, फल विज्ञान)-तुरा के 2, भूगोल (भू-आकृति विज्ञान और जलवायु विज्ञान; जियो-इन्फॉर्मेटिक्स, रिमोट सेंसिंग और जीआईएस)-शिलांग के 3, भू-विज्ञान (जीवाश्म विज्ञान; आर्थिक भू-विज्ञान, खनन भू-विज्ञान)-शिलांग का 2, वानिकी (वानिकी, वृक्ष सुधार, कृषि-वानिकी, वन पारिस्थितिकी)-तुरा के 3, पर्यावरण अध्ययन (रिमोट सेंसिंग जीआईएस, ऊर्जा और पर्यावरण, पर्यावरणीय आपदाएं)-शिलांग के 2 और मानव विज्ञान (सांस्कृतिक मानव विज्ञान)-शिलांग का 1 पद शामिल हैं।

मानविकी स्कूल में भाषा-विज्ञान (ओपन)-शिलांग के 2, खासी (ओपन)-शिलांग के 2, गारो (साहित्य, लोक-साहित्य और भाषा-विज्ञान)-तुरा के 3, दर्शनशास्त्र (कॉन्टिनेंटल दर्शनशास्त्र और संस्कृति का दर्शनशास्त्र)-शिलांग के 2, हिंदी (ओपन) शिलांग के 2, अंग्रेजी (ओपन)-शिलांग के 2 और अंग्रेजी (ओपन)-तुरा के 3 पद शामिल हैं।

स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज में बायोकेमिस्ट्री (रिसर्च मेथोडोलॉजी और प्रपोजल राइटिंग, एडवांस्ड बायोकेमिस्ट्री और डेटा प्रोसेसिंग)-शिलांग के 2, जूलॉजी (शिलांग) के 2, बॉटनी (ओपन)-शिलांग के 4 और बायोटेक्नोलॉजी और बायोइंफॉर्मेटिक्स (जेनेटिक्स/मॉलिक्यूलर बायोलॉजी/प्लांट बायोटेक्नोलॉजी/एनिमल बायोटेक्नोलॉजी)-शिलांग के 2 पद शामिल हैं।

भौतिक विज्ञान स्कूल में सांख्यिकी (ओपन)-शिलांग का 1, भौतिकी (न्यूक्लियर फिजिक्स, लेजर फिजिक्स)-शिलांग का 1 और रसायन विज्ञान (इनऑर्गेनिक, ऑर्गेनिक, फिजिकल केमिस्ट्री (इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री को प्राथमिकता)-शिलांग का 1 पद शामिल हैं।

सामाजिक विज्ञान स्कूल में सांस्कृतिक और रचनात्मक अध्ययन (लोक-अध्ययन और चित्रकला)-शिलांग के 2, इतिहास और पुरातत्व (प्राचीन भारतीय इतिहास और पुरातत्व, मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास, पूर्वोत्तर भारत का इतिहास)-तुरा के 4, समाज कार्य (जन स्वास्थ्य, सामुदायिक विकास, परिवार और बाल कल्याण)-तुरा के 4, समाजशास्त्र (समाजशास्त्रीय सिद्धांत, लिंग, अर्थव्यवस्था और समाज, सामाजिक आंदोलन, राजनीतिक समाजशास्त्र और समाज)-शिलांग के 2, कानून (राजनीति विज्ञान, अंग्रेज़ी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र और कानून)-शिलांग के 5, राजनीति विज्ञान (पर्यावरण की राजनीति से जुड़े मुद्दे (पहला सेमेस्टर) और महिलाओं की राजनीति से जुड़े मुद्दे- तीसरा सेमेस्टर)-शिलांग के 2 और इतिहास (मध्यकालीन, आधुनिक, समकालीन इतिहास)-शिलांग के 3 पद शामिल हैं।

स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी में आर्किटेक्चर (बीआर्क (कम से कम 60 प्रतिशत के साथ 3 वर्ष का अनुभव) या बीआर्क के साथ आर्किटेक्चर/संबंधित विषयों में मास्टर्स (कम से कम 60 प्रतिशत के साथ 1 वर्ष का अनुभव) या बीई सिविल इंजीनियरिंग के साथ स्ट्रक्चरल डिजाइन में मास्टर्स)-शिलांग के 6, कंप्यूटर एप्लीकेशन (ओपन)-तुरा के 3, नैनोटेक्नोलॉजी (एनर्जी के लिए नैनोमटेरियल्स)-(शिलांग) का 1, बेसिक साइंसेज और सोशल साइंसेज (कॉमर्स/इकोनॉमिक्स, केमिस्ट्री)-शिलांग के 2, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग/आईटी, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)-शिलांग के 5 और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (समस्या समाधान के लिए प्रोग्रामिंग, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैब, हेल्थकेयर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोमेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन, बायोलॉजिकल कंट्रोल सिस्टम, बायोलॉजिकल कंट्रोल सिस्टम लैब, बायोमेडिकल सिग्नल प्रोसेसिंग, मापन और नियंत्रण प्रणाली, बायोमेडिकल सिग्नल प्रोसेसिंग लैब, यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज, मेडिकल इंफॉर्मेटिक्स)-शिलांग के 4 पद शामिल हैं।

गेस्ट फैकल्टी के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक की गई है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एनइएचयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, इंटरव्यू, शॉर्टलिस्टिंग और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी प्रति लेक्चर 1,500 रुपए और अधिकतम 50,000 रुपए प्रति माह होगी।

–आईएएनएस

डीके/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.