Nepal Earthquake: नेपाल में भारी तबाही के बाद भूकंप के तेज झटके, 5.3 मापी गई तीव्रता

Summary :

Nepal Earthquake: नेपाल के मुस्तांग जिले में मंगलवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र मुस्तांग जिले के लोमान्थांग में था, जो काठमांडू से 375 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित है। भूकंप रात 9 बजकर 53 मिनट पर आया। भूकंप से तत्काल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। EQ of M: 4.7, On: 08/09/2026 22:29:11 IST, Lat: 10.039 N, Long: 70.555 E, Depth: 10 Km, Location: Arabian Sea. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @tummalasrini @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/nYuhwbHPhf — National Center for…

Nepal Earthquake: नेपाल के मुस्तांग जिले में मंगलवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र मुस्तांग जिले के लोमान्थांग में था, जो काठमांडू से 375 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित है। भूकंप रात 9 बजकर 53 मिनट पर आया। भूकंप से तत्काल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

इसके झटके पड़ोसी मनांग, डोल्पा और म्याग्दी जिलों में भी महसूस किए गए। ये घटना ऐसे समय हुई जब नेपाल हाल ही में आई भीषण बाढ़ से उबर रहा है। करीब दो हफ्ते पहले आई बाढ़ में 1,300 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। वहीं हजारों से ज्यादा अब भी लापता है।

Nepal Earthquake: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही

इससे पहले नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित इलाकों से और शव बरामद किए जाने के बाद मंगलवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 1,357 हो गई। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने बताया कि बचाव दल अब भी 5,326 लोगों की तलाश कर रहे हैं जबकि अब तक 13,583 लोगों को बचाया जा चुका है।

Nepal Earthquake
Nepal Earthquake

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को हिमस्खलन के कारण अचानक भोटेकोशी नदी में आयी बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों तथा गांवों में भारी तबाही मचाई। अलग-अलग प्रभावित इलाकों से और शव मिलने के बाद, मरने वालों की संख्या 1,357 हो गई है।

ALSO READ: दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने की आत्महत्या

Rahul Kumar Rawat