जल्द ही एल्विश यादव को जांच के लिए नोटिस भेजेगी नोएडा पुलिस

Summary :

बिग बॉस विनर एल्विश यादव को रेव पार्टी मामले में नोटिस भेज कर जल्द ही नोएडा पुलिस पूछताछ के लिए बुलाएगी। उससे पहले नोएडा पुलिस सबूतों को इकट्ठा करने का काम कर रही है। सबसे बड़ी बात है कि पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से टेलीग्राम और नाइजीरिया चैट ऐप से ड्रग्स की डील की जानकारी मिली है। जिस पर और जानकारी जुटाई जा रही है। रेव पार्टी से कनेक्शन पर एल्विश के खिलाफ मिले सबूत नोएडा-दिल्ली के फॉर्म-हाउस में रेव पार्टी से कनेक्शन पर भी एल्विश के खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं। इन सब बातों की छानबीन के लिए…

बिग बॉस विनर एल्विश यादव को रेव पार्टी मामले में नोटिस भेज कर जल्द ही नोएडा पुलिस पूछताछ के लिए बुलाएगी। उससे पहले नोएडा पुलिस सबूतों को इकट्ठा करने का काम कर रही है। सबसे बड़ी बात है कि पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से टेलीग्राम और नाइजीरिया चैट ऐप से ड्रग्स की डील की जानकारी मिली है। जिस पर और जानकारी जुटाई जा रही है।

रेव पार्टी से कनेक्शन पर एल्विश के खिलाफ मिले सबूत

नोएडा-दिल्ली के फॉर्म-हाउस में रेव पार्टी से कनेक्शन पर भी एल्विश के खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं। इन सब बातों की छानबीन के लिए पुलिस ने आरोपी राहुल समेत अन्य तीन को 14 दिन की रिमांड पर लेने की अर्जी कोर्ट में लगाई है। नोएडा पुलिस फिलहाल एल्विश यादव को गिरफ्तार नहीं कर रही है, इसके पीछे कई महत्वपूर्ण कारण बातये जा रहे हैं। थाना सेक्टर 49 के थाना प्रभारी को उनकी शुरुआती गलतियों के चलते उनके पद से हटाकर उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है। पुलिस के अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में थाना सेक्टर 49 की तरफ से लापरवाही बरती गई और एल्विश यादव जैसे सेलिब्रिटी के बारे में बिना जांच किए ही उसका नाम FIR में PFA के एक सदस्य गौरव गुप्ता के कहने पर जोड़ दिया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News