Jammu Kashmir: नेशनल कॉन्फ्रेंस के सूत्रों ने कहा कि उमर अब्दुल्ला श्रीनगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी मोहम्मद रमजान उत्तरी कश्मीर बारामूला सीट से चुनाव लड़ेंगे।
Highlights:
- उमर अब्दुल्ला श्रीनगर सीट से लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव
- जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का है गठबंधन
- जम्मू कश्मीर के पांच सीटों के लिए पांच चरण में होना है चुनाव
एनसी ने पहले ही अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र से अपने उम्मीदवार, वरिष्ठ गुज्जर बकरवाल नेता, मियां अल्ताफ अहमद की घोषणा की है।
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र से लड़ने के अपने फैसले की घोषणा की है।
पीडीपी ने अपनी युवा शाखा के अध्यक्ष वहीद पारा को श्रीनगर से और पूर्व राज्यसभा सदस्य फैयाज अहमद मीर को बारामूला सीट से मैदान में उतारा है।
अब तक बीजेपी ने नहीं की कोई घोषणा
बीजेपी ने अभी तक कश्मीर की तीन लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। भारतीय जनता पार्टी ने कठुआ-उधमपुर से राज्य मंत्री (पीएमओ) डॉ. जितेंद्र सिंह और जम्मू-रियासी सीट से जुगल किशोर शर्मा को मैदान में उतारा है।
एनसी और कांग्रेस ने चुनाव के लिए गठबंधन किया है, जिसमें नेशनल कांफ्रेंस जम्मू-रियासी और कठुआ-उधमपुर सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों का समर्थन करेगी, जबकि कांग्रेस कश्मीर में तीन सीटों पर एनसी के खिलाफ अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी।


Download Android App
Download iOS App



