नई दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात कर सकते हैं। पार्टी ने इन दोनों नेताओं को लोकसभा चुनावों के लिए इस बार टिकट नहीं दिया है। लंबे समय से गांधीनगर सीट से भाजपा के प्रतिनिधि रहे आडवाणी की जगह इस बार शाह को यहां से टिकट दिया गया है। वहीं कानपुर में जोशी की जगह सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है।
जोशी ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि पार्टी ने उन्हें बताया है कि वह उन्हें कानपुर से टिकट नहीं देगी। हालांकि आडवाणी ने उम्मीदवारी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने यह कहते हुए एक ब्लॉग लिखा था कि भाजपा का विरोध करनेवाले लोगों को उनकी पार्टी ने कभी भी ‘राष्ट्रविरोधी’ नहीं कहा।


Download Android App
Download iOS App




