कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- महंगाई से जनता त्रस्त

Summary :

रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, नई सरकार लाई, बढ़ती महंगाई। खाद्य उत्पादों के कीमतों में उछाल, घरेलू बजट बिगड़ा इस साल ! ख़र्चा बढ़ा, बचत कम, भाजपा ने निकाला जनता का दम।

कांग्रेस ने महंगाई बढ़ने की आहट से जुड़ी खबरों को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि महंगाई से आम जनता त्रस्त है, लेकिन शासन में बैठे लोग मस्त हैं।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, “नई सरकार लाई, बढ़ती महंगाई। खाद्य उत्पादों के कीमतों में उछाल, घरेलू बजट बिगड़ा इस साल ! ख़र्चा बढ़ा, बचत कम, भाजपा ने निकाला जनता का दम।” उन्होंने दावा किया, “जन-जन है त्रस्त, हमारे हुक्मरान मस्त!”
 हरियाणा में बेरोजगारी के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से जुड़ी एक खबर को लेकर सुरजेवाला ने आरोप लगाया, “भाजपा- बेरोज़गारी जमाओ पार्टी देश में बेरोज़गारी 45 सालों में सबसे ज़्यादा! हरियाणा में बेरोज़गारी दर देश के स्तर से भी कहीं अधिक। यही खट्टर सरकार की 4.5 सालों की उपलब्धि है।”

UP में महिलाओं, दलितों पर अत्याचार के लिए बीजेपी की दलित विरोधी मानसिकता जिम्मेदार : कांग्रेस

Desk Team