प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की सातवीं किस्त के तौर पर योजना के एक साथ नौ करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों के खाते में 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी है। इसपर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बिचौलिए अभी भी मौजूद हैं और पूरी राशि किसानों तक नहीं पहुंचती है।
लोकसभा सांसद चौधरी ने कहा, मोदी जी में प्रदर्शनकारी किसानों के साथ आमने-सामने बात करने की हिम्मत में नहीं है। किसानों के बैंक खातों में 18,000 करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित होने की बात सरकार करती है। लेकिन, मैं यह कहना चाहता हूं कि बिचौलिए अभी भी मौजूद हैं और पूरी राशि किसानों तक नहीं पहुंचती है।
9 करोड़ लाभार्थियों के खाते में 18000 करोड़ रुपए ट्रांसफर, तोमर बोले- आंदोलन को त्याग कर बातचीत करें किसान
पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 11 करोड चार लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है और इस योजना के तहत इससे पहले देश के 10 करोड़ 59 लाख किसानों को 96,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचाई गई है।पीएम किसान योजना का सालाना बजट लगभग 75,000 करोड़ रुपये है।
इस योजना के तहत हर साल तीन किस्तों में किसानों के खातों में 6,000 रुपये भेजे जाते हैं। किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की राशि तीन किस्तों में भेजी जाती है। इस कार्यक्रम का आयोजन ऐसे समय हुआ है जब दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसान तीन कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार का दावा है कि ये तीनों कानून किसानों के हित में हैं।


Download Android App
Download iOS App



