अमूल गोल्डन जुबली समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- अमूल मतलब विश्वास

Summary :

अमूल गोल्डन जुबली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अहमदाबाद में गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में समारोह में भाग लेने के दौरान पीएम मोदी को उपहार दिए गए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। PM मोदी ने गुजरात के लोगों का आभार जताते हुए अपने भाषण में कहा, गुजरात के गांवों ने मिलकर 50 वर्ष पहले जो पौधा लगाया था वो आज विशाल वटवृक्ष बन गया है…

अमूल गोल्डन जुबली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अहमदाबाद में गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में समारोह में भाग लेने के दौरान पीएम मोदी को उपहार दिए गए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। PM मोदी ने गुजरात के लोगों का आभार जताते हुए अपने भाषण में कहा, गुजरात के गांवों ने मिलकर 50 वर्ष पहले जो पौधा लगाया था वो आज विशाल वटवृक्ष बन गया है और इस विशाल वटवृक्ष की शाखाएं आज देश विदेश तक फैल चुकी हैं। गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की स्वर्ण जयंती पर आप सभी को ढेरों बँधाइयां। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान कई बातें कहीं उन्होंने कहा, भारत की आजादी के बाद देश में कई ब्रांड सामने आए। लेकिन अमूल जैसा कोई नहीं है। अमूल पशुपालकों की पहचान बन गया है। अमूल का मतलब है विश्वास, अमूल का मतलब है विकास, अमूल का मतलब है जन भागीदारी, अमूल का मतलब है किसान सशक्तिकरण, अमूल का मतलब है आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रेरणा, अमूल का मतलब है बड़े सपने, बड़े संकल्प और बड़ी उपलब्धियां।

  • PM मोदी आज अमूल गोल्डन जुबली समारोह में शामिल हुए
  • समारोह में भाग लेने के दौरान पीएम मोदी को उपहार दिए गए
  • इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद थे
  • इसमें राज्य के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया

भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक- PM मोदी

PM ने आगे कहा, छोटे-छोटे पशुपालकों की ये संस्था आज जिस बड़े पैमाने पर काम कर रही है, वही तो संगठन की शक्ति है, सहकार की शक्ति है। यह सरकार और ‘सहकार’ का अद्भुत तालमेल है कि भारत दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक के रूप में उभरा है। PM ने भाषण देते हुए बोला, हम आज दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश हैं। भारत के डेयरी सेक्टर से आठ करोड़ लोग सीधे जुड़े हुए हैं। पिछले 10 साल में ही भारत में दूध उत्पादन में करीब 60 फीसदी वृद्धि हुई है। पिछले 10 वर्षों में प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता भी करीब 40 फीसदी बढ़ी है। दुनिया मे डेयरी सेक्टर सिर्फ दो फीसदी की दर से आगे बढ़ रहा है। जबकि भारत में डेयरी सेक्टर छह फीसदी की दर से आगे बढ़ रहा है। PM मोदी ने आगे बोला, भारत के डेयरी सेक्टर की असली रीढ़, महिलाशक्ति है। आज अमूल सफलता की जिस ऊंचाई पर है, वो सिर्फ और सिर्फ महिला शक्ति की वजह से है। आज जब भारत महिलाओं के कारण आगे बढ़ रहा है, तो भारत के डेयरी सेक्टर की ये सफलता उसके लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है।

22,850 करोड़ की देंगे सौगात

अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी 22,850 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। परियोजनाओं में गांधीनगर, अहमदाबाद, बनासकांठा, सूरत, नवसारी, पंचमहल, वलसाड, नर्मदा, आनंद, महेसाणा, कच्छ, खेड़ा, भरूच, तापी, वडोदरा जैसे जिलों में सड़क, रेल, ऊर्जा, स्वास्थ्य, इंटरनेट कनेक्टिविटी, शहरी विकास, जल आपूर्ति, पर्यटन आदि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल होंगे। पीएम मोदी सूरत नगर निगम, सूरत शहरी विकास प्राधिकरण और ड्रीम सिटी के लिए 5,040 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। इसमें 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 41 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की 18 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है। PM मोदी 840 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई 50 इलेक्ट्रिक बसों का भी शुभारंभ करेंगे। वह 597 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित तापी शुद्धिकरण परियोजना के विभिन्न घटकों और 49 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ड्रीम सिटी लिमिटेड की विभिन्न परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। वह वडोदरा, नवसारी, भरूच, तापी, वलसाड, पंचमहल, सूरत, छोटाउदेपुर, दाहोद और महिसागर सहित गुजरात के दक्षिण क्षेत्र के 11 जिलों का दौरा करेंगे, जहां वह 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News