पीएम मोदी ने सिख धर्म के प्रसिद्ध गुरू रामदास के प्रकाश पर्व पर बधाई दी

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिख धर्म के प्रसिद्ध गुरू रामदास के प्रकाशोत्सव पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिख धर्म के प्रसिद्ध गुरू रामदास के प्रकाशोत्सव पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने अपने टि्वट संदेश में कहा है, “ श्री गुरू रामदास जी ने दूसरों की सेवा करने, सभी तरह की असमानता तथा भेदभाव को समाप्त करने पर विशेष जोर दिया। सहिष्णु और सद्भावनापूर्ण समाज की स्थापना के उनके प्रयास हमें प्रेरणा देते हैं। श्री गुरू रामदास जी के प्रकाश पर्व पर बधाई। ” 
गुरू रामदास सिख धर्म के दस गुरूओं में से चौथे थे। उन्हें पंजाब की धर्मनगरी अमृतसर के संस्थापक के रूप में भी जाना जाता है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है, “ श्री गुरू रामदास जी ने दूसरों की सेवा करने, सभी तरह की असमानता तथा भेदभाव को समाप्त करने पर विशेष जोर दिया। सहिष्णु और सद्भावनापूर्ण समाज की स्थापना के उनके प्रयास हमें प्रेरणा देते हैं। श्री गुरू रामदास जी के प्रकाश पर्व पर बधाई। ” गुरू रामदास सिख धर्म के दस गुरूओं में से चौथे थे। उन्हें पंजाब की धर्मनगरी अमृतसर के संस्थापक के रूप में भी जाना जाता है। 
इससे पहले मोदी ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि बोहरा समुदाय के शहजादा हुसैन बुरहानुद्दीन ने आज एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उनसे मुलाकात की। उन्होंने कहा, ‘‘ शहजादा हुसैन बुरहानुद्दीन के साथ अच्छी मुलाकात हुई। इस दौरान दाऊदी बोहरा समुदाय के सराहनीय सेवा प्रयासों के बारे में चर्चा हुई। ’’ इससे पहले शहजादा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से भी भेंट की। 
नकवी ने कहा, ‘‘ आज नई दिल्ली में अंत्योदय भवन में दाऊदी बोहरा समुदाय के शहत्रादा हुसैन बुरहानुद्दीन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल से भेंट में विभिन्न सामाजिक-आर्थिक-शैक्षिक सशक्तिकरण एवं रोजगारपरक कौशल विकास कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।’’ एक अनुमान के अनुसार देश में बोहरा समुदाय की आबादी करीब 20 लाख है।

Ujjwal Jain