पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर एनडीए नेता बोले, देश को मिला प्रेरणादायी नेतृत्व

Summary :

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि पर एनडीए के सांसदों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की। भाजपा सांसद शशांक मणि ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “हम हर समय अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेते रहते हैं। जिस तरह से उन्होंने देश का और उससे पहले अपने राज्य का मार्गदर्शन किया है और जिस तरह से हम हर जगह उनके आचरण को देखते हैं, वह सचमुच सराहनीय है। पूरा देश गौरवान्वित…

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि पर एनडीए के सांसदों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की।

भाजपा सांसद शशांक मणि ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “हम हर समय अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेते रहते हैं। जिस तरह से उन्होंने देश का और उससे पहले अपने राज्य का मार्गदर्शन किया है और जिस तरह से हम हर जगह उनके आचरण को देखते हैं, वह सचमुच सराहनीय है। पूरा देश गौरवान्वित है।”

भाजपा सांसद रवि किशन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “सिर्फ सबसे लंबे समय तक ही नहीं, बल्कि सबसे बेदाग नेता हैं। जब आप पूरे समर्पण के साथ देश की सेवा करते हैं, तो आपकी शोहरत दुनिया भर में फैलती है। उन्होंने देश को बदल दिया और हमें ऐसे देश पर गर्व है।”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर उन्होंने कहा, “मैं उनसे विनती करता हूं कि कम से कम इस बार तो जमीनी हकीकत देखें। हर कोई प्रधानमंत्री मोदी को वोट देना चाहता है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।”

ममता बनर्जी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “अपने मुंह मियां मिट्ठू कोई भी बन सकता है। मुसलमानों का वोट प्रभावित करने के लिए वेशभूषा भी परिवर्तित कर ली है, लेकिन इस बार बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है। बंगाल की जनता बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देगी और टीएमसी का इरादा खाक में मिल जाएगा।”

राज्यसभा सदस्य सिकंदर कुमार ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। मैं समाज के कल्याण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करता हूं और उनके नेतृत्व की प्रशंसा करता हूं। पीएम के नेतृत्व में लगातार देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।”

सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री देश के बेहद लोकप्रिय नेता हैं और अब तक उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। हम उन्हें बधाई देते हैं और यह बेहद खुशी की बात है कि भविष्य में भी वे अपने ही रिकॉर्ड तोड़ते रहेंगे। जितना विकास भाजपा के राज में हो रहा है, उतना पहले नहीं हुआ था। हमारी पार्टी सभी को एक साथ लेकर चलती है।”

–आईएएनएस

एसएके/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.