गैस कनेक्शन को लेकर नया नियम लागू! अगर आपके घर में है पाइप गैस (PNG), तो हाथ से जाएगा LPG सिलेंडर

PNG Connection LPG Rule India

PNG Connection LPG Rule India: अगर आपके पास घर में पाइप गैस (PNG) है और एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन भी है, तो यह खबर आपके लिए है। मिडिल ईस्ट (US-Iran War) में जारी तनाव के बीच भारत में एलपीजी की किल्लत देखने को मिल रही है। इस बीच सरकार ने नियम बदल दिए हैं। अब ऐसी स्थिति में आपको अपना एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करना होगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल और गैस कंपनियों को आदेश दिया है कि PNG यूजर को नया एलपीजी कनेक्शन नहीं दिया जाएगा।

LPG Price Rise: LPG सिलेंडर के बढ़े दाम

LPG Price Rise
LPG Price Rise (Source: Social Media)

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग ने दुनियाभर में टेंशन बढ़ा दी है। इस जंग का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। होर्मुज स्ट्रेट, जहां से दुनिया को 20 फीसदी एनर्जी एक्सपोर्ट होता है, उसमें रुकावट की वजह से तेल-गैस के आयत पर निर्भर देशों में संकट देखने को मिला है। भारत की बात करें, तो यहां LPG संकट के बीच सरकार ने LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है, तो वहीं नियम में भी बदलाव किया है। देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 913 रुपये हो गई है।

LPG Connection Surrender:  सरेंडर करना होगा LPG सिलेंडर

LPG Connection Surrender
LPG Connection Surrender (Source: Social Media)

इससे जुड़ा सबसे बड़ा आदेश 14 मार्च यानी शनिवार को लागू किया गया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलु गैस कनेक्शन को लेकर भी नया आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि जिन लोगों के घर में PNG कनेक्शन है और LPG कनेक्शन भी रखे हुए हैं, वो अब एक साथ दो कनेक्शन नहीं रख सकेंगे। ऐसे उपभोक्ताओं को अपना LPG सिलेंडर कनेक्शन सरेंडर करना होगा।

PNG Connection LPG Rule India: PNG वालो को नहीं मिलेगा LPG कनेक्शन

LPG संकट के बीच देश में कुकिंग गैस को लेकर बढ़ी टेंशन, LPG गैस सिलेंडर को लेकर शहर-शहर में अवैध भण्डारण को रोकने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने ये बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने एलपीजी नियम अपडेट किया है। अब जिनके पास पाइप गैस (PNG) है, वे घरेलू एलपीजी सिलेंडर नहीं ले सकेंगे। जिनके पास दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें अपना एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करना होगा। ऐसे लोगों के लिए सिलेंडर रिफिल भी बंद रहेगा।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने 14 मार्च को ऑफिशियल गजट में यह अपडेट प्रकाशित किया, और यह एलपीजी नियम अब लागू हो गया है। यह बदलाव एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट के तहत किया गया है। सरकार का कहना है कि यह कदम घरेलू गैस की बेहतर आपूर्ति और वितरण को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। PNG और एलपीजी कनेक्शन एक साथ होने से गैस सप्लाई में असमानता होती थी, नए नियम से आपूर्ति में पारदर्शिता और बचत दोनों सुनिश्चित होंगी।

यह भी पढ़ें: बंगाल-केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, शाम 4 बजे ECI की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।