SC on Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना पर ₹3 लाख का जुर्माना, कोर्ट को हल्के में लेने पर भड़की अदालत

SC on Samay Raina

SC on Samay Raina: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना को उनके चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ से जुड़े एक पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार का सामना करना पड़ा है। सुनवाई के दौरान अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि कॉमेडियन द्वारा न्यायिक दिशानिर्देशों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है।

अदालती निर्देशों की अनदेखी करने के आरोप में सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस मामले की जद में देश के अन्य बड़े डिजिटल क्रिएटर्स भी आए हैं; अदालत ने इसी मामले में मशहूर पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया और जाने-माने यूट्यूबर आशीष चंचलानी पर भी जुर्माना ठोंका है।

सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया पर लगाया जुर्माना

Samay Raina latent controversy
Samay Raina latent controversy( SOURCE: Social Media)

समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने दोनों द्वारा पिछले निर्देशों का पालन न करने पर गहरी चिंता जताई और उन पर 3-3 लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया। दोनों को यह राशि दो सप्ताह के भीतर जमा करने का आदेश दिया गया है। अदालत ने विशेष रूप से टिप्पणी करते हुए कहा कि समय रैना ने कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की है।

क्यों हुई यह कानूनी कार्रवाई?

Samay Raina fine
Samay Raina fine( Source: Social MEDIA)

समय रैना ने अपने एक शो के दौरान दिव्यांग लोगों का मज़ाक उड़ाया था, जिसके बाद उनके और चार अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कदम उठाया गया था।सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में समय रैना को आदेश दिया था कि वे अपने शो पर दिव्यांग मेहमानों को आमंत्रित करें। समय और अन्य आरोपियों को निर्देश था कि वे दिव्यांगों के इलाज के लिए बने फंड में मदद करने के उद्देश्य से हर महीने कम से कम दो इवेंट्स आयोजित करेंगे। आरोपियों द्वारा इनमें से किसी भी निर्देश का पालन नहीं किया गया, जिसे कोर्ट की अवहेलना मानते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अब यह जुर्माना लगाया है।

कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें

Samay Raina Rs 10 lakh fine
Samay Raina Rs 10 lakh fine( sOURCE: sOCIAL mEDIA)

याचिकाकर्ता (NGO) के वकील का दावा, दिव्यांग जनों के हक में काम करने वाली संस्था ‘क्योर एसएमए इंडिया फाउंडेशन’ की ओर से सीनियर वकील अपराजिता सिंह ने कोर्ट को बताया कि समय रैना ने निर्देशों के बाद भी कभी किसी दिव्यांग व्यक्ति से संपर्क तक नहीं किया। जब समय के वकील ने कहा कि समय ने अपने शो के जरिए दिव्यांगों के लिए 9 लाख रुपये जुटाए हैं, तो अपराजिता सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा— “हमें उनसे कोई पैसा नहीं चाहिए।”

ALSO Read: गैंगस्टर लॉरेंस-गोल्डी बरार पर अमेरिकी एक्शन के बाद भारत सरकार का आया पहला रिएक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।