अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई एसयूवी वाराणसी में मिली, दो गिरफ्तार

Summary :

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्‌डा की पत्नी मल्लिका नड्‌डा की चोरी हुई फॉर्च्यूनर कार वाराणसी से बरामद हुई है। उनकी कार कथित तौर पर दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक सर्विस सेंटर से चोरी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। Highlights: जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी की हुई एसयूवी बरामद। वाराणसी में हुई कार की बरामदगी, दो चोर गिरफ्तार। पिछले महीने 19 मार्च को दिल्ली के गोविन्दपुरी इलाके में हुई थी चोरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्‌डा की पत्नी मल्लिका नड्‌डा की चोरी…

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्‌डा की पत्नी मल्लिका नड्‌डा की चोरी हुई फॉर्च्यूनर कार वाराणसी से बरामद हुई है। उनकी कार कथित तौर पर दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक सर्विस सेंटर से चोरी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Highlights:

  • जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी की हुई एसयूवी बरामद।
  • वाराणसी में हुई कार की बरामदगी, दो चोर गिरफ्तार।
  • पिछले महीने 19 मार्च को दिल्ली के गोविन्दपुरी इलाके में हुई थी चोरी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्‌डा की पत्नी मल्लिका नड्‌डा की चोरी हुई फॉर्च्यूनर कार वाराणसी से बरामद हुई है। उनकी कार कथित तौर पर दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक सर्विस एन्ड रिपेयरिंग सेंटर से चोरी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

फॉर्च्यूनर एसयूवी कथित तौर पर 19 मार्च को चोरी हो गई थी, जब इसे सर्विस सेंटर लाया गया था। चालक जोगिंदर सिंह ने कार चोरी की शिकायत दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज किया और वाहन का पता लगाने के लिए जांच शुरू की।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान शाहिद और शिवांग त्रिपाठी के रूप में हुई है। दोनों फरीदाबाद के पास बड़खल के रहने वाले हैं।

यूपी के रास्ते नगालैंड ले जाते

पुलिस ने बताया कि वे लोग एक कार में गोविंदपुरी पहुंचे और फॉर्च्यूनर की नंबर प्लेट बदल दी, जिसके बाद वे उसे बड़खल ले गए। कार अलीगढ, लखीमपुर खीरी, बरेली, सीतापुर, लखनऊ होते हुए वाराणसी पहुंची। पुलिस ने बताया कि आरोपी फॉर्च्यूनर को नागालैंड भेजने की योजना बना रहे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

 

Desk News