Supreme Court को मिले 5 नए Judge, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, जानें अब कितनी हुई कुल जजों की संख्या?

Summary :

Supreme Court New Judge List: देश की सुप्रीम कोर्ट में 5 नए न्यायाधीशों (Judges) की नियुक्ति को मंजूरी मिल गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन नियुक्तियों पर अपनी सहमति दे दी है। हाल ही में मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने पांच नाम केंद्र सरकार को भेजे थे, जिन पर विचार के बाद नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस बारे में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जानकारी साझा की। Supreme Court New Judge List: किन-किन लोगों को बनाया गया सुप्रीम कोर्ट का जज? मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किए गए…

Supreme Court New Judge List: देश की सुप्रीम कोर्ट में 5 नए न्यायाधीशों (Judges) की नियुक्ति को मंजूरी मिल गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन नियुक्तियों पर अपनी सहमति दे दी है। हाल ही में मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने पांच नाम केंद्र सरकार को भेजे थे, जिन पर विचार के बाद नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस बारे में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जानकारी साझा की।

Supreme Court New Judge List: किन-किन लोगों को बनाया गया सुप्रीम कोर्ट का जज?

Supreme Court New Judge List (CREDIT-SM)
Supreme Court New Judge List (CREDIT-SM)

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किए गए 5 नए न्यायाधीशों (Judges) में (Supreme Court 5 New Judges List) देश के विभिन्न हाईकोर्टों के मुख्य न्यायाधीश और एक वरिष्ठ वकील शामिल हैं। नियुक्त किए गए नाम इस प्रकार हैं:-

  • बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) जस्टिस चंद्रशेखर
  • पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा
  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण पल्ली
  • वरिष्ठ वकील वी. सुब्रमणि मोहना

इन सभी की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना विधि मंत्रालय द्वारा जारी कर दी गई है।

Supreme Court New Judges: कानून मंत्री ने दी बधाई

Supreme Court New Judge List (CREDIT-SM)
Supreme Court New Judge List (CREDIT-SM)

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि संविधान के अनुच्छेद 124(2) के तहत राष्ट्रपति ने मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद इन पांचों व्यक्तियों को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है। उन्होंने सभी नए न्यायाधीशों को शुभकामनाएं भी दीं और उम्मीद जताई कि वे न्यायपालिका को और मजबूत बनाएंगे।

वी. सुब्रमणि मोहना की खास उपलब्धि

नए नियुक्त न्यायाधीशों में वी. सुब्रमणि मोहना का नाम विशेष रूप से चर्चा में है। वह उन चुनिंदा लोगों में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने सीधे वकालत से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बनने तक का सफर तय किया है। उनका पारिवारिक पृष्ठभूमि कानून के क्षेत्र से जुड़ी नहीं थी, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर यह मुकाम हासिल किया। वर्ष 1983 में जब देश में पहली बार पांच वर्षीय एकीकृत कानून पाठ्यक्रम शुरू किया गया था, तब उन्होंने कोयंबटूर के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में पहले बैच के छात्र के रूप में प्रवेश लिया था। लंबे कानूनी अनुभव के बाद अब उन्हें देश की सर्वोच्च अदालत में न्यायाधीश बनने का अवसर मिला है।

Supreme Court Total Judges: सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या

केंद्र सरकार पहले ही सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दिशा में कदम उठा चुकी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 मई को न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। सरकार इस संबंध में संसद के आगामी सत्र में विधेयक पेश करेगी। इसके बाद संबंधित कानून में संशोधन किया जाएगा। संविधान के अनुच्छेद 124(1) के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या तय करने और उसमें बदलाव करने का अधिकार संसद के पास है।

विशेषज्ञों का मानना है कि नए न्यायाधीशों की नियुक्ति और जजों की संख्या बढ़ने से सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी। इससे न्यायिक व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी और लोगों को समय पर न्याय मिलने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Delhi के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन तेज, 150 अवैध निर्माणों पर चलेगा प्रशासन का हथौड़ा; गुजरात में भी एक्शन

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।