‘गुंडों से पिटवाया, 2 सालों में मुझे संसद में बोलने नहीं दिया…’, BJP जॉइन करते ही केजरीवाल पर जमकर बरसीं स्वाति मालीवाल

Swati Maliwal joins BJP

Swati Maliwal joins BJP: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल के AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद अब स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने भी आज यानी शनिवार को बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की घोषणा की। करीब 20 साल तक AAP से जुड़ी रहने के बाद उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भी गंभीर आरोप लगाए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्वाति मालीवाल ने स्पष्ट किया कि उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला पूरी तरह अपनी इच्छा से लिया है। उन्होंने कहा कि यह कदम किसी दबाव में नहीं उठाया गया, बल्कि देश के नेतृत्व और कामकाज को देखते हुए लिया गया है। मालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन्हें देश के लिए काम करने का बेहतर अवसर दिखाई देता है।

Swati Maliwal joins BJP: कल तीन सांसदों ने थामा था BJP का हाथ

इससे पहले AAP के कई राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं। इनमें राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल शामिल हैं, जिन्होंने शुक्रवार को बीजेपी जॉइन की थी। उन्होंने दावा किया था कि कुछ और सांसद भी जल्द पार्टी छोड़ सकते हैं। अब स्वाति मालीवाल के इस फैसले के बाद उन दावों को और मजबूती मिली है।

केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

बीजेपी में शामिल होने के बाद मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वह 2006 से उनके साथ जुड़ी हुई थीं और हर आंदोलन में उनका साथ दिया। लेकिन बाद में उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। मालीवाल के अनुसार, उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट करवाई गई और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें डराने और चुप कराने की कोशिश की गई। उन्होंने यह भी कहा कि उन पर केस वापस लेने का दबाव बनाया गया, जो उनके लिए बेहद दुखद अनुभव रहा। मालीवाल ने केजरीवाल को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि पिछले दो सालों में उन्हें संसद में बोलने का भी मौका नहीं दिया गया। जो बेहद शर्मनाक है।

मोदी और शाह की तारीफ

स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  की तारीफ करते हुए कहा कि देश में कई बड़े और ऐतिहासिक फैसले उनके नेतृत्व में लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किए हैं। अपने बयान में मालीवाल ने लोगों से अपील की कि जो लोग देश के लिए सकारात्मक और रचनात्मक राजनीति करना चाहते हैं, उन्हें बीजेपी से जुड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब वह नए संकल्प के साथ देश की सेवा करेंगी और जनता के हित में काम करेंगी। स्वाति मालीवाल का यह कदम दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है और आने वाले समय में इसका असर साफ दिखाई दे सकता है।

यह भी पढ़ें: AAP छोड़कर BJP में गए सांसदों पर गिरेगी गाज! पार्टी ने सदस्यता खत्म करने की उठाई मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।