लद्दाख क्षेत्र में टैंक युद्ध अभ्यास के दौरान एक जूनियर कमिनर ऑफिसर समेत सेना के पांच जवानों की मौत हो गई है। लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर से आधिकारिक सूत्रों ने को बताया कि शुक्रवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास दौलत बेग ओल्डी इलाके में टैंक युद्ध का अभ्यास चल रहा था। इस अभ्यास के दौरान टैंक जिस नदी को पार कर रहे थे, उसके आसपास मौजूद ऊंचे इलाकों में अचानक बादल फटने से बाढ़ आ गई। सूत्रों ने कहा, “अचानक आई बाढ़ से एक टैंक पानी के भीतर ही फंस गया, जिसमें पांच सैनिक मारे गए।” इस हादसे में कई जवान घायल भी बताए जा रहे हैं।
- लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान सेना के पांच जवानों की मौत हो गई है
- ऊंचे इलाकों में अचानक बादल फटने से बाढ़ आ गई
- अचानक आई बाढ़ से एक टैंक पानी के भीतर ही फंस गया
- इस हादसे में कई जवान घायल भी बताए जा रहे हैं
LAC के पास अचानक आई बाढ़
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अधिकारियों ने जानकरी दी है कि लद्दाख में अभ्यास के दौरान LAC के पास अचानक आई बाढ़ में सेना के पांच जवान डूब गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस समय सेना का टैंक नदी को पार कर रहा था, उसी समय नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया जिससेउसमें पानी भर गया, और जवान डूब गए। हादसे पर वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुःख व्यक्त किया है।
राजनाथ सिंह ने जताया दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “लद्दाख में एक नदी के पार टैंक ले जाते समय एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हमारे पांच बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने पर गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है।” इस बारे में जानकरी देते हुए रक्षा अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के समय टैंक में सेना के पांच जवान थे। टैंकर में एक जेसीओ और चार जवान शामिल हैं। टैंक में मौजूद सभी 5 जवान शहीद हो गए हैं। बता दें कि, सभी मृत जवानों को ढूंढ लिया गया है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





