केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- आत्मनिर्भरता के लिए आत्मविश्वास जरूरी

Summary :

गडकरी ने हरियाणा में 37 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए मंगलवार को कहा कि परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है बल्कि काम करने के लिए इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास की आवश्यकता है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आत्मनिर्भर होने के लिए ढांचागत विकास को अहम बताया और कहा कि आत्मनिर्भरता के लिए इच्छाशक्ति तथा आत्मविश्वास की सख्त त्ररूरत है। गडकरी ने हरियाणा में 37 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए मंगलवार को कहा कि परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है बल्कि काम करने के लिए इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास की आवश्यकता है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों, हरियाणा से सम्बद्ध केंद्रीय मंत्रियों तथा सांसदों की मौजूदगी में गडकरी ने राज्य सरकार से निर्माण कार्य में आने वाली दिक्कतों का तत्काल निराकरण करने में सहयोग करने का आग्रह किया है।
गडकरी ने इस दौरान नए आर्थिक कॉरिडोर के साथ ही पूरी हो चुकी तीन परियोजनाओं का भी उद्घाटन कर छह लेन के 227 किलोमीटर लंबे स्माइलपुर से नारनौल सहित कई परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मुंबई दिल्ली एक्सप्रेस वे की परियोजना में 55 हजार करोड़ का काम हरियाणा में होना है।

Desk Team