आईटी के क्षेत्र में असीमित संभावना आगे आयें युवा

Summary :

NULL

पटना : बिस्कोमान भवन के 9 वें तल पर बिहार के पहले स्टार्ट-अप हब के उद्घाटन के मौके पर उपमुख्यमंत्री सह सूचना प्रावैधिकी मंत्री सुशील कुमार मोदी ने आईटी से जुड़े युवकों का आह्वान किया कि वे स्टार्ट-अप के क्षेत्र में आगे आए, रिस्क लें, कुछ कर के दिखाएं, सरकार मदद के लिए तैयार है। नव उद्घाटित हब में 31 स्टार्टअप कम्पनियों को नि:शुल्क प्लग एंड प्ले सुविधाओं से युक्त वर्क स्टेशन तथा ऑफिस स्पेस उपलब्ध कराया गया है।

श्री मोदी ने कहा कि यह स्टार्ट-अप हब आईटी के क्षेत्र में राज्य के युवाओं में उद्यमशीलता को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्य में आईटीईएस और ईएसडीएम निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए बुनियादी ढांचागत और नीतिगत सुधारों को क्रियान्वित किया गया है। इसके अन्तर्गत पटना के डाक बंगला चौराहे पर पीपीपी मोड में एक बहुस्तरीय आईटी टॉवर का काम जहां शुरू हो चुका है वहीं बिहटा में आईटी पार्क और नालंदा के राजगीर में आईटी सिटी का निर्माण भी प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप हब को कॉमन फेसिलिटी सेंटर के तौर पर विकसित किया जायेगा। आई टी के क्षेत्र में आने वाले युवकों को स्वास्थ्य, कृषि, कौशल विकास आदि के क्षेत्र में और बेहतर क्या हो सकता है, इस दिशा में प्रयास करना चाहिए। आई टी से ही अगली क्रान्ति संभव है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें ।

Desk Team