श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के 575 युवक एक साल का कठोर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शनिवार को सेना में शामिल हो गए।
एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर के बाहरी इलाके में जेएकेएलआई रेजीमेंट सेंटर के बान सिंह परेड ग्राउंड पर एक विशाल परेड का आयोजन हुआ।
प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर में जम्मू कश्मीर लाइट इंफैन्ट्री रेजीमेंटर सेंटर ने सेना में शामिल होने वाले युवकों के ताजा बैच को प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि रेजीमेंट के निर्भीक युवा सैनिक जम्मू कश्मीर के सभी क्षेत्रों और धर्मों के हैं। उन्होंने अपनी रेजीमेंट का गीत ‘बलिदानम वीर लक्षणम’ गाते हुए जोशपूर्ण तरीके से मार्च किया।
उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को उनकी सलामी ने परेड के दौरान मौजूद सभी लोगों के बीच देशभक्ति के जज्बे को प्रेरित कर दिया।’’
एडजुटेंट जनरल लेफ्टिनेंट जनरल अश्विनी कुमार ने सैनिकों की त्रुटिहीन परेड के लिए उन्हें बधाई दी।


Download Android App
Download iOS App



