अंसार गजवत-उल-हिंद का कश्मीर से सफाया : डीजीपी दिलबाग सिंह

Summary :

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बुधवार को कहा कि अंसार गजवत-उल-हिंद संगठन का तीन आतंकवादियों के खात्मे के साथ पूरी तरह से कश्मीर से सफाया हो गया है

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बुधवार को कहा कि अंसार गजवत-उल-हिंद संगठन का तीन आतंकवादियों के खात्मे के साथ पूरी तरह से कश्मीर से सफाया हो गया है, इन आतंकवादियों में आतंकी समूह के शीर्ष कमांडर हामिद ललहारी भी शामिल है, जिसे मंगलवार को अवंतीपोरा में एक मुठभेड़ में मार गिराया गया। 
दिलबाग सिंह ने श्रीनगर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘अंसार गजवत-उल-हिंद का सफाया हो चुका है।’ 
उन्होंने कहा कि अंसार गजवत-उल-हिंद के प्रमुख जाकिर मूसा के मारे जाने के बाद कमांड हामिद ललहादी को सौंपी गई। उसने पुलवामा के नवीद और जुनैद को अपने साथ शामिल करने के लिए प्रेरित किया। यह संगठन जैश-ए-मोहम्मद व हिजबुल मुजाहिदीन के साथ समन्वय कर रहा था। 
सिंह ने कहा, ‘ललहारी 2016 से सक्रिय था। वह काकापोरा में हमले में शामिल था। वह पुलिसकर्मी फयाज अहमद व नागरिकों की हत्या में शामिल था। वह अवंतीपोरा व पुलवामा के लोगों को परेशान करने में भी शामिल था।’

Shera Rajput