J&K : हंदवाडा में सेना की गश्ती दल पर आतंकी हमला, दो आतंकी ढेर

Summary :

NULL

रमजान के पवित्र महीने में कश्मीर घाटी में आतंकी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, ये हमले सेना के जवानो पर लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बुधवार देर रात उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक बार फिर से सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सेना ने दो आतंकी मार गिराए। सूत्रों ने बताया कि बुधवार रात कुपवाड़ा के हंदवाड़ा इलाके के काजियाबाद के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया।

इसके बाद सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, तो दो आतंकियों के शव बरामद हुए। इससे पहले बुधवार दोपहर आतंकियों ने पुलवामा जिले के त्राल में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मोहम्मद अशरफ भट के घर पर ग्रेनेड से हमला किया। हालांकि इसमें किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

इससे पहले मई महीने की शुरुआत में भी आतंकियों ने शोपियां में विधायक मोहम्मद युसुफ के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया था। इस हमले से विधायक के घर की ऊपरी मंजिल में आग लग गई थी. इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं. आतंकी कई बार नेताओं को निशाना बना चुके हैं।

पुलवामा में भी किया हमला

इससे पहले मंगलवार शाम को भी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया था। इसमें एक विशेष पुलिस अधिकारी घायल हो गया था। आपको बता दें कि रमज़ान के पाक महीने में भी आतंकियों की तरफ से हमला करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

 

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team