सेना ने जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ में शहीद हुये तीन जवानों को आज श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के अधिकारी ने बताया कि चिनार कोर के जनरल आफिसर कमांडिग( जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट ने देशपर अपनी जान कुर्बान करने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अधिकारी ने बताया, ‘‘ सेना ने कुपवाड़ा जिले में कल आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में अपनी जान गंवाने वाले अपने तीनजांबाज साथियों को श्रद्धांजलि अर्पितकी। इस अभियान में पांच आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया।’’ उन्होंने कहा कि सेना से एकजुटता दिखाते हुए अन्य सभी सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
उल्लेखनीय है कि कुपवाड़ा के हल्मतपोरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान हवलदार जोराबर सिंह, नाइक रंजीत खाल्खो और नाइक मोहम्मद अशरफ राठेर को गोली लग गयी थी। अधिकारी ने बताया, ‘‘ हालांकि उन्हें तुरंत प्राथिमिक चिकित्सा मुहैया करायी गयी और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्होंने दम तोड़ दिया।’’
अधिकारी नेकहा कि शहीदों के पार्थिवशरीर अंतिम संस्कार के लिये विमान के जरिये उनके पैतृक स्थानपर भेज दिए गए हैं, जहां उनका पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।दुख की इस घड़ी में सेना शहीदों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
जोराबर सिंह(45) 1993 में सेना में आये थे। वह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा इलाके के रैतगांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी पत्नीऔर तीन बच्चे हैं।खाल्खो(33) झारखंड, रांची के दुधाखुटी गांव के रहने वाले थे। वह2001 में सेना में आये थे। उनके परिवार में माता- पिता, एक भाई और तीन बहने हैं। राठेर(35) साल2004 में सेना में शामिल हुये थे। वह जम्मू कश्मीर में करालपुरा के रेशीगुंड गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी औरएक बेटी हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



