जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सेना ने मुठभेड़ में 1 आतंकी को किया ढेर

Summary :

NULL

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ आज मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया गया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि कंगन गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बलों ने एक घर को घेरा वैसे ही आतंकवादी ने गोलीबारी शुरू कर दी। बलों ने जवाबी गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि संक्षिप्त मुठभेड़ में अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया गया। मौके से एक हथियार बरामद किया गया है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team