भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद पद्मश्री डॉ०सी०पी०ठाकुर ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की पंक्ति ”छिनता हो स्वत्व कोई और तू सब्र से काम ले, यह पाप है” को दोहराते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए कायराना आतंकी हमले की भर्त्सना करता हूँ। यह देश पर बहुत बड़ा हमला है। सरकार इस घटना के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।
डॉ०ठाकुर ने कहा सरकार अपने इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट को चुस्त करे। उन्होंने कहा कि जवानों के मूवमेंट की जानकारी आखिर आतंकवादियों को कैसे पता चला, इसकी जांच हो।
डॉ०ठाकुर ने कहा कि अब समय आ गया है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त किया जाये। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा हमारे जवानों की जो जाने गयी है उसका बदला लेना चाहिए। पूरा देश आतंक और क्रूरतापूर्ण शक्तियों के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है।
डॉ०ठाकुर ने शहीद जवानों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं उनके परिजनों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से कामना किया।


Download Android App
Download iOS App



