श्रीनगर : लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए तिरंगा यात्रा पर निकले भाजपा की युवा ईकाई के करीब 200 कार्यकर्ताओं को ऐहतियाती तौर पर हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को विभिन्न पुलिस थानों में ले जाया गया। कुछ कार्यकर्ताओं को कल ही हिरासत में ले लिया गया था जबकि कई कार्यकर्ताओं को आज सुबह अबी गुलजार से हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि वे यहां पर लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए आए थे। सूत्रों के मुताबिक उन्हें तब तक हिरासत में रखा जाएगा जब तक कि यहां बख्शी स्टेडियम में आधिकारिक समारोह का समापन नहीं हो जाता। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना सरकार की ओर से पहले से तय था। उन्होंने ट्वीट किया, फिक्स मैच की यह सटीक परिभाषा है
कश्मीर में तिरंगा यात्रा पर निकले भाजपा के 200 युवा कार्यकर्ता गिरफ्तार
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



