कश्मीर घाटी में भीषण ठंड की 40 दिवसीय अवधि ‘चिल्लई कलां’ की शुरुआत हो गई है और तापमान हिमांक बिंदु से और ज्यादा नीचे चला गया है।
‘चिल्लई कलां’ की अवधि हर साल 21 दिसंबर को शुरू होती है और 30 जनवरी को समाप्त होती है। घाटी में यह सर्दियों में सबसे कठिन अवधि होती है जब जलाशयों पर बर्फ जम जाती है और राहगीरों को फिसलन भरी सड़कों पर चलना पड़ता है।
शीतलहर का प्रकोप जारी, अगले 48 घंटे और सतायेगी हाडकंपाती ठंड !
मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक कम से कम अगले सात दिनों तक मौसम के ठंडे और शुष्क रहने की संभावना जताई है।
श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री नीचे, पहलगाम का शून्य से 7.5 डिग्री नीचे और गुलमर्ग का शून्य से छह डिग्री नीचे रहा। लद्दाख क्षेत्र में लेह का तापमान शून्य से 12.7 डिग्री नीचे और कारगिल का शून्य से 15.1 डिग्री नीचे रहा।
जम्मू में न्यूनतम तापमान चार डिग्री, कटरा में छह डिग्री, बटोटे में 2.1 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 0.8 डिग्री नीचे और भदरवाह में 0.5 डिग्री नीचे रहा।


Download Android App
Download iOS App




