कश्मीरी छात्रों पर हमले से दुखी हैं सीएम मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला

Summary :

NULL

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कश्मीरी छात्रों पर हुए हमले से जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने गहरा दुख प्रकट किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘ पुलिस ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कल कुछ कश्मीरी छात्रों पर हुए हमले को संज्ञान में लिया है और हमारे अधिकारी छात्रों के संपर्क में हैं।’ उन्होंने कहा कि इस संबंध में महेंद्रगढ़ में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुश्री महबूबा मुफ्ती, अब्दुल्ला तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस को ट्वीट कर कल बताया, ‘महाशय हम लोग हरियाणा के केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र हैं। हम लोग आज जुमे की नमाज अदा करने के लिए विश्वविद्यालय के परिसर से बाहर गए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने हमारी पिटाई कर दी।’

सुश्री महबूबा ने ट्विटर पर लिखा, ‘ हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कश्मीर छात्रों पर हमले की खबर सुनकर दुखी और परेशान हूं। मैं प्रशासन से इस मामले की जांच और सख्त कार्रवाई करने की अपील करती हूं।’

उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखा, ‘ यह भयावह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले से दिए गए भाषण की भावना के खिलाफ है। मुझे उम्मीद है कि हरियाणा के अधिकारी इस हिंसा के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करेंगे।’

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team