कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि वह और उनकी पार्टी सर्जिकल स्ट्राइक’ पर दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत नहीं हैं और सशस्त्र बलों को कोई सबूत दिखाने की जरूरत नहीं है। दरअसल दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार से सेना द्वारा की गई पाकिस्तान के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक’ के साबूत मांगे थे।
बीजेपी सरकार पर लगाए आरोप
सिंह ने सोमवार को ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सवाल उठाया था और सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। गांधी ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैं दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत नहीं हूं। यह पूरी तरह स्पष्ट है कि हम इससे असहमत हैं। यह कांग्रेस का आधिकारिक रुख है।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान क्या बोले राहुल गांधी?
उन्होंने कहा, उन्हें (सशस्त्र बलों को) कोई सबूत देने की जरूरत नहीं है। जम्मू-कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने सोमवार को कहा था, वे ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की बात करते हैं। वे कई लोगों को मारने की बात करते हैं लेकिन कोई सबूत नहीं दिया। वे झूठ के पुलिंदों के सहारे शासन कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



