पाकिस्तान की कोर्ट से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे दरअसल कोर्ट के अंदर एक पिता ने अपनी बेटी को गोली मरकर मौत के घाट उतार दिया।
नवविवाहित बेटी की गोली मारकर पिता ने की हत्या
पाकिस्तान के कोर्ट के अंदर एक पिता ने अपनी नवविवाहित बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने इसे ऑनर किलिंग का मामला बताया है। पुलिस ने कहा कि यह घटना तब हुई जब कराची के पीराबाद की रहने वाली महिला अपना बयान दर्ज कराने के लिए कराची शहर की अदालत में आई। उसने कोर्ट में कहा कि उसने मर्जी से शादी की है।
पड़ोस के एक डॉक्टर से नवविवाहित बेटी ने की थी शादी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला आदिवासी इलाके के वजीरिस्तान की रहने वाली थी और उसने हाल ही में अपने पड़ोस के एक डॉक्टर से शादी की थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शब्बीर सेथर ने कहा, “जब वह आज सुबह अपना बयान दर्ज कराने के लिए शहर की अदालत में आई, तो उसके पिता ने उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जो अब खतरे से बाहर है।
पुलिस अधिकारी ने दी अहम जानकारी
पुलिस अधिकारी नेयह भी बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया गया है।पुलिस ने बताया कि महिला ने शादी के बाद घर छोड़ दिया था जिससे उसके पिता नाराज थे। पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में हर साल सैकड़ों महिलाओं की इज्जत के नाम पर हत्या कर दी जाती है। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने पिछले एक दशक में सालाना औसतन 650 ऑनर किलिंग की सूचना दी है, लेकिन चूंकि अधिकांश की रिपोर्ट नहीं की जाती है, वास्तविक संख्या बहुत अधिक होने की संभावना है।
आर्थिक तंगी से गुजर रहा पाकिस्तान
पाकिस्तान भयंकर आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। जियो न्यूज के मुतिबाक वर्तमान में पाकिस्तान अपने विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के पास 4.601 बिलियन डॉलर बचे हैं। यह रकम केवल चार सप्ताह तक ही आयात के भुगतान करने के लिए पर्याप्त हैं। फ़िलहाल इस घटना ने ये साफ़ कर दिया है की पकिस्तान की हालत बद से बदतर होती जा रही है।


Download Android App
Download iOS App


