जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में पुलिस ने शनिवार को पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लश्कर-ए-तैयबा के ठिकाने का भंडाफोड़ किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने जिले के अरिजल इलाके में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफो़ड़ किया।
चीन में कोरोना वायरस के 21 नए मामले सामने आए, वुहान में बड़े पैमाने पर हो रही लोगों की जांच
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के पांच साथियों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान जहूर वानी, युनूस मीर, असलम शेख, परवेज शेख और रहमान लोन के तौर पर हुई है। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद जैसी आपत्तिजनक सामग्रियां मिली हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



