घाटी में आतंकियों ने पुलिस गश्ती दल पर किया ग्रेनेड हमला

Summary :

NULL

जम्मू & कश्मीर में आतंकवादियों ने पुलिस पेट्रोल पार्टी पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आपको बता दे कि यह हमला पुलवामा के त्राल इलाके में हुआ। जहां आज दक्षिण कश्मीर के त्राल में आतंकियों ने सुरक्षाबलों के एक गश्तीदल पर ग्रेनेड से हमला किया। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि त्राल में आज सुबह 10 बजे के करीब पुलिस का एक गश्तीदल गुजर रहा था। उसी समय वहां भीड़ में छिपे आतंकियों ने गश्तीदल पर ग्रेनेड फेंका। लेकिन ग्रेनेड गश्तीदल से कुछ दूरी पर गिरा और एक जोरदार धमाके के साथ फट गया। लेकिन इस हमले में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। हमले के बाद वहां मची अफरा-तफरी में आतंकी भी भाग निकले। फिलहाल, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चला रखा है।

बता दे कि दक्षिण कश्मीर में पिछले दिनों कुछ दिनों में यह चौथा ग्रेनेड हमला है। रविवार को त्राल में ही आतंकियों ने नेशनल कांफ्रेंस के नेता के घर पर ग्रेनेड हमला किया था। इसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया था। यह घर नेशनल कांफ्रेस के एमएलए मोहम्मद सुभान भट के बेटे मोहम्मद अशरफ भट्ट का था।

इससे पहले आतंकियों ने रील और शोपियां के जैनापोरा में में पीडीपी एमएलए के घर पर हमला ग्रेनेड हमला किया था।

Desk Team