श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने राज्य में लगाए गए राज्यपाल शासन के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा के लिए शुक्रवार को श्रीनगर में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक राजभवन में होगी, जहां राज्य के सुरक्षा हालात व राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की जाएगी।
महबूबा मुुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी-भाजपा सरकार मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के समर्थन वापसी के बाद गिर गयी थी, जिसके बाद बुधवार को वहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्र सरकार की सिफारिश पर राज्यपाल शासन लागू कर दिया है। गवर्नर वोहरा ने कल ही सचिवालय जाकर व वहां बैठक की व कार्य जिम्मेवारी संभाल ली थी।
सर्वदलीय बैठक में राज्यपाल राज्य में आतंकवाद को कम करने सहित विकास के मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। राज्य में किसी भी पार्टी ने सरकार बनाने से एलान कर दिया है। नेशनल कान्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने नये सिरे से चुनाव कराने की मांग की है। केंद्र ने राज्य में नये मुख्य सचिव की तैनाती की है और राज्यपाल के सलाहकार के रूप में चर्चित पूर्व आइपीएस के विजय कुमार को भेजा है। सरकार ने राज्य में युद्ध विराम वापसी के बाद ऑपरेशन कड़े करने का संकेत दिया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



