जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह एक शक्तिशाली आईईडी विस्फोटक को समय रहते पहचान कर निष्क्रिय कर दिया गया जिसके कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुंछ जिले में कल्लर मोड़ के पास सेना की एक खोजी टुकड़ी को विस्फोटक मिला जिसे आतंकवादियों द्वारा रखे जाने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि व्यस्त राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। अधिकारियों ने अनुसार क्षेत्र में बड़े स्तर पर विस्फोटकों और आतंकवादियों की खोज जारी है।


Download Android App
Download iOS App



