यूरोपीय संघ के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के कश्मीर घाटी जाने से एक दिन पहले सोमवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक ट्रक ड्रावइर की संदिग्ध आतंकवादियों ने हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बिजबेहरा के कानिलवान इलाके में शाम को आतंकवादियों ने ट्रक ड्राइवर नारायण दत्त पर गोलियां चला दीं। दत्त की मौके पर मौत हो गयी। दत्त उधमपुर के कटरा का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार समीप से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने दो अन्य ड्राइवरों की जान बचायी। ये दोनों उसी आसपास में थे।
पुलिस के अनुसार सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और हमलावरों की धर-पकड़ के लिये अभियान शुरू किया गया है। पिछले कुछ दिनों में कश्मीर में आतंकवादियों ने तीन ड्राइवरों, पंजाब के एक व्यापारी और एक प्रवासी मजदूर की हत्या की है।


Download Android App
Download iOS App



