मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी। दोनों की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई है और ये सीआरपीएफ जवानों पर हमला करने में शामिल थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर क्षेत्र के महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, दो पाकिस्तानी आतंकवादी जो सीआरपीएफ कर्मियों पर हालिया आतंकी हमले में शामिल थे, वे श्रीनगर मुठभेड़ में मारे गए।
कैसे की जाए आतंकी अपराध की जांच ?
उनके पास से हथियार और गोला-बारूद, अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। श्रीनगर में आज की मुठभेड़ इस बात का सबसे अच्छा उदाहरण है कि कैसे आतंकी अपराध की जांच की जाए। इसमें हमारा 4 तारीख को एक सीआरपीएफ का जवान शहीद हो गया था, जिसने आतंकवाद विरोधी मुठभेड़ का नेतृत्व किया। ये श्रीनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी है।
दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू
पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।


Download Android App
Download iOS App



