भद्रवाहाजम्मू : ये मामला जम्मू & कश्मीर के भद्रवाह जिले का है जहां आज भद्रवाह जिले के एक रिहायशी इलाके में एक तेंदुआ घुस गया जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया। हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया गया।
किश्तवाड़ संभाग के वन्यजीव वार्डन माजिद बशीर ने कहा कि हमें तेंदुए की मौजूदगी के बारे में स्थानीय लोगों से कई शिकायतें मिलीं। जानवर शिकार की तलाश में कथित रूप से पिछले 15 दिनों से द्रबशाला इलाके में घूम रहा था और उसने मवेशियों पर हमले भी किए।
उन्होंने कहा कि तेंदुए को बाद में पकड़ कर पिंजरे में बंद किया गया। इस साल डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों में इस तरह की यह नौवीं घटना है। अधिकारी के अनुसार पकड़े गए तेंदुए को किश्तवाड़ भेजा गया जहां से उसे जम्मू के मंडा चिडय़िाघर पहुंचाया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



