जम्मू-कश्मीर सरकार ने शुक्रवार को केंद्रशासित प्रदेश में 15 आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन के ऑर्डर दिए। इसके अलावा एसएसपी स्तर पर कई अन्य लोगों का तबादला किया गया। केंद्रशासित प्रदेश के गृह विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, चार आईजीपी – मुकेश सिंह, एम.के. सिन्हा, सुनील कुमार (प्रोफार्मा आधार पर) और दानिश राणा को 1 जनवरी, 2021 से प्रभावी प्रशासनिक ग्रेड (वेतन मैट्रिक्स के स्तर 15) में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) के रूप में पदोन्नत किया गया है।
2007 बैच के चार आईपीएस अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल (पे मैट्रिक्स का लेवल 13 ए) में पदोन्नत किया गया है। ये अधिकारी सुनील गुप्ता, सुजीत कुमार, विवेक गुप्ता और मोहम्मद सुलेमान सलाथिया हैं। इसके साथ हीं, केंद्रशासित प्रदेश के अधिकांश 20 जिलों में एसएसपी स्तर पर बड़े फेरबदल का भी आदेश दिया गया है। संदीप चौधरी को श्रीनगर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में तैनात किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



