केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की उनके उस बयान के लिए आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) पाकिस्तान का है।
नकवी ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष कभी-कभी बहकी बातें करते हैं। वही, अब्दुल्ला ने कल कहा था कि पीओके पाकिस्तान का है और भारत और पाकिस्तान चाहे कितना भी युद्ध लड़ लें यह नहीं बदलेगा।
उनका बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी के आजाद कश्मीर के विचार को खारिज करने के बाद आया है। अब्बासी ने आजाद कश्मीर के विचार को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि यह हकीकत पर आधारित नहीं है।
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नकवी ने एक सवाल के जवाब में संवादाताओं से कहा, फारूक अब्दुल्ला साहब बुजुर्ग व्यक्ति हैं। कभी-कभी बहकी बातें करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



