जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। इसमें एक सैनिक की मौत हो गई। यह जानकारी जम्मू के डिफेंस पीआरओ ने दी।
वही, सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में देर रात करीब ढाई बजे एलओसी के पास अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारी ने बताया कि भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की।


Download Android App
Download iOS App



