जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गयी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। वहीं, बडगाम जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पार्टी पर आतंकी हमले में एक जवान शहीद हुआ है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ जिले के त्राल क्षेत्र के मगहमा में उस वक्त हुई जब सुरक्षा बल यहां घेराबंदी कर तलाश अभियान चला रहे थे। उन्होंने बताया कि एक आतंकवादी मारा गया है और अभियान अब भी जारी है। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी की पहचान और उसके संगठन के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



