देश की राजधानी दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में बने आदित्य मॉल में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग लगने का पता चलने के बाद वहां अफरातफरी मच गई, हालांकि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने मॉल को खाली करा कर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालाया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में बने आदित्य मॉल में गुरुवार सुबह-सुबह आग लग गई। आग की सूचना पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गईं। इस दौरान मॉल के आसपास के इलाके में अफरातफरी जैसा मौहाल हो गया। सुबह का समय होने के चलते लोग मॉल में नहीं पहुंचे थे। इसलिए यहां एक बड़ा हादसा होने से बच गया है।

गौरतलब है कि दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा शहर में बुधवार की शाम एक दवा कंपनी के परिसर में भीषण आग लगने की खबर आई थी। इस आग को दमकल की 17 गाड़ियों की मदद से तीन घंटे बाद बुझाया गया। आग नोएडा के थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 59 में स्थित दवा बनाने वाली कंपनी जुबिलेंट लाइफ साइंस के परिसर में लगी। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कंपनी में काम कर रहे लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।


Download Android App
Download iOS App



