आज अलगाववादी संगठन हुर्रियत काँफ़्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने सीमा (LoC) के पास हिंसा में हुई बढ़ोथरी पर चिंता जताते हुए आज भारत और पाक से कश्मीर मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए परिपक्वता दिखाने की अपील की।
मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि परमाणु क्षमता से लैस दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव, हिंसा और कड़वाहट का मूल कारण कश्मीर का मुद्दा है।
करीब एक महीने से नजरबंद मीरवाइज ने यहां एक बयान में कहा, जब तक दोनों देश इस मुद्दे को सुलझाने की इच्छाशक्ति नहीं दिखाएंगे, निर्दाेष लोगों की जानें जाती रहेंगी और कश्मीरी इन सबसे जूझते रहेंगे। मीरवाइज ने कहा कि दोनों देशों का नेतृत्व सैन्य कार्वाइयों से परहेज करे, क्योंकि इसका खामियाजा दोनों तरफ जम्मू-कश्मीर के लोगों और बेचारे सैनिकों को उठाना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों को कश्मीर मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की परिपक्ता दिखानी चाहिए और टकराव खत्म करना चाहिए।
मीरवाइज ने कहा,आज की दुनिया में युद्ध से मुद्दे नहीं सुलझते, न ही दमन से कोई हल निकलता है।


Download Android App
Download iOS App



