बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने राजस्थान की मुख़्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार के 7 मंत्रियों को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।पार्टी की विज्ञप्ति के मुताबिक प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने वाले मंत्रियों में अरुण चतुर्वेदी, राजेन्द्र सिंह राठौड़, राजपाल सिंह शेखावत, किरण माहेश्वरी, युनूस खान, वासुदेव देवनानी और अनिता भदेल है।
इसके अलावा डा़ ज्योति किरण शुक्ला, सुमन शर्मा तथा अशोक लाहौटी को भी प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। श्री परनामी ने निधि शेखर शर्मा (युवा मोर्चा), निहालचंद मेघवाल अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा, चुन्नीलाल गरासिया अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा, हरभगवान सिंह बराड़ अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा, लक्ष्मीनारायण दवे किसान मोर्चा, अल्का सिंह गुर्जर महिला मोर्चा, रामकुमार भूतड़ा प्रकोष्ठ, भजनलाल शर्मा (प्रकल्प) तथा अभिषेक मटोरिया (विभाग) को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है।


Download Android App
Download iOS App



